#Big News

Ram Navami 2025 Live Updates Happy Ram Navami Wishes Quotes Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


08:10 AM, 06-Apr-2025


चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि आज
– फोटो : adobe stock

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि आज

Chaitra Navratri 2025 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। मां सिद्धिदात्री की अराधना करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव ने भी सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी। मां दुर्गा को सर्पित नवरात्रि के नौ दिनों का आज आखिरी दिन है। आज मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन और कन्या पूजन भी किया जाता है। इसके बाद लोग अपने व्रत का पारण करते हैं। 

07:50 AM, 06-Apr-2025

भगवान श्री राम की आरती

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।। 

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

छंद 

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

।।सोरठा।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

07:30 AM, 06-Apr-2025


राम नवमी
– फोटो : adobe stock

राम नवमी पूजा विधि

  • राम नवमी की पूजा के लिए सुबह ही स्नान कर लें।
  • अब एक चौकी लेकर उसपर भगवान श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दें।
  • अब भगवान राम को चंदन लगाकर उन्हें फूल, अक्षत, धूप अर्पित करें।
  • इसके बाद शुद्ध देसी घी से दीप जलाकर प्रभु को मिठाई व फलों का भोग लगाएं।
  • अब आप श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  • इस दौरान भगवान राम के मंत्रों का भी जाप करें, इससे मन में सकारात्मक भाव बना रहता है
  • अब प्रभु की आरती करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।

07:19 AM, 06-Apr-2025

नवमी के अवसर पर वाराणसी के अष्टभुजी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, की पूजा-अर्चना

06:59 AM, 06-Apr-2025


                                                 
                

                                                 
                रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगाई पवित्र डुबकी
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 
                                                 
                

                                                 
                

06:50 AM, 06-Apr-2025

राम नवमी शुभ योग

पंचांग के अनुसार राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग बना रहेगा, जो शाम 6 बकर 54 मिनट तक है। इसके बाद धृति योग का निर्माण होगा।

06:32 AM, 06-Apr-2025


                                                 
                

                                                 
                नागपुर के श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर मंगल आरती की जा रही है।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 
                                                 
                

                                                 
                

06:18 AM, 06-Apr-2025


राम नवमी
– फोटो : adobe stock

राम नवमी शुभ मुहूर्त 2025

  • राम नवमी की पूजा का शुभ समय:  06 अप्रैल 2025, प्रातः 11:08 मिनट से  दोपहर 01:39 मिनट तक 
  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – प्रातः 11:07 से दोपहर 13:39 तक 

06:02 AM, 06-Apr-2025

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया।

05:32 AM, 06-Apr-2025

Ram Navami 2025 Live: सर्वार्थ सिद्धि व पुष्य नक्षत्र में राम नवमी आज, जानें महत्व और पूजा विधि

राम नवमी का महत्व

राम नवमी का पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विशेष रूप से भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। राम नवमी का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में काफी विशेष स्थान रखता है। इसे भगवान श्रीराम की मर्यादा, वीरता, और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ-साथ उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करते हैं।

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है, साथ ही जीवन के तमाम संकट समाप्त होते हैं। साथ ही, इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा के नौवें रूप सिद्धिदात्री की भी पूजा की जाती है, जो सुख-समृद्धि और सभी बाधाओं से मुक्ति प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। 





Source link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *