#Big News

Ipl 2025: Not Hardik Pandya, Coach Mahela Jayawardene Was Behind Tilak Varma Retired Out, Shocking Revelation – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


IPL 2025: Not Hardik Pandya, Coach Mahela Jayawardene was behind Tilak Varma retired out, Shocking Revelation

आईपीएल 2025
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों हार के बाद एमआई टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हो रही है। कुछ मैच पहले तक जिस टीम मैनेजमेंट और टैलेंट स्काउट को अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर जैसे खिलाड़ियों को खोजने के लिए सराहा जा रहा था, अब उसे तिलक वर्मा जैसे उभरते सितारे के टैलेंट पर भरोसा नहीं करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले इस फैसले के पीछे हार्दिक का हाथ माना जा रहा था, लेकिन अब मुंबई के कोच महेला जयवर्धने खुद सामने आए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला उनका था।

Trending Videos

दरअसल, लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई की पारी के 19वें ओवर तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए और मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए। अचानक हुए इस घटनाक्रम को कोई समझ नहीं पाया। उस वक्त तिलक के साथ मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या खड़े थे। आश्चर्य की बात यह है कि तिलक बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर आए थे और उन्हें ही रिटायर्ड आउट कर दिया गया।





Source link

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

gebet esportes