Actor Manoj Kumar Last Rites And Funeral Live Updates From Pawan Hans Crematorium – Amar Ujala Hindi News Live

09:54 AM, 05-Apr-2025
दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निवास की तस्वीरें सामने आई हैं। आज लगभग 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार जुहू स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
#WATCH | Mumbai | Visuals from the residence of legendary actor and film director Manoj Kumar, who passed away early in the morning yesterday.
At around 11:30 am, Manoj Kumar’s last rites will be performed at a cremation ground in Juhu. pic.twitter.com/w40uZ1DYzq
— ANI (@ANI) April 5, 2025
09:31 AM, 05-Apr-2025
अस्पताल से घर ले जाया गया पार्थिव शरीर
दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया।
VIDEO | Manoj Kumar No More: Mortal remains of the veteran actor being taken from Mumbai’s Kokilaben Ambani Hospital to his residence.
Manoj Kumar passed away at the age of 87 on Friday. His last rites will take place later today at the Pawan Hans crematorium.
(Full video… pic.twitter.com/357Mk5fPvs
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
09:05 AM, 05-Apr-2025
सुबह करीब 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “आज सुबह करीब 9:30 बजे हम मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। एक घंटे बाद हम उनके घर से पवन हाउस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे। पूरी (फिल्म) इंडस्ट्री गहरे सदमे और शोक में है।”
VIDEO | Manoj Kumar No More: Filmmaker Ashoke Pandit says, “Around 9:30 AM today, we will take Manoj ji’s mortal remains from Kokilaben Ambani Hospital in Mumbai to his residence, where rituals and prayers will be held. An hour later, we will proceed from his home to the… pic.twitter.com/zP9oweIIT8
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
09:01 AM, 05-Apr-2025
सायरा बानो ने दी श्रद्धांजलि

सायरा बानो
– फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
अभिनेत्री सायरा बानो ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी पहली फिल्म ‘शादी’ के अनुभवों को याद किया। उन्होंने मनोज कुमार के साथ काम करने को खास बताया। सायरा बानो ने कहा कि वह उस समय बहुत शर्मीली थीं और रोमांटिक सीन के दौरान मनोज कुमार ने उन्हें सहज महसूस करने के लिए सेट से बाहर चले जाते थे। इसके अलावा, उन्होंने मनोज कुमार और दिलीप कुमार के बीच की गहरी मित्रता का भी जिक्र किया, जिसमें दोनों मिलकर खाना बनाते और शेर-ओ-शायरी करते थे।
08:25 AM, 05-Apr-2025
पवन हंस श्मशान घाट का एक वीडियो आया सामने
मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट का एक वीडियो सामने आया है, जहां आज मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
VIDEO | Manoj Kumar No More: Visuals from Mumbai’s Pawan Hans crematorium where the last rites of Manoj Kumar will take place later today. 87-year-old Manoj Kumar passed away on Friday at the Kokilaben Ambani Hospital in Mumbai.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/3LSDDdBkVQ
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
08:09 AM, 05-Apr-2025
अमरोहा के फैन ने अपने अंदाज में दी श्रद्धांजलि
अमरोहा के एक कलाकार जुहैब खान ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का चारकोल चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जुहैब खान ने कहा, “मैंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने समाज को एक अच्छी दिशा दी…।”
#WATCH Amroha (Uttar Pradesh): An artist from Amroha, Zuhaib Khan paid tribute to veteran actor Manoj Kumar by sketching a charcoal portrait of him.
Zuhaib Khan says, “I paid tribute to him through my art. He made films that gave a good direction to the society…” (04.04) pic.twitter.com/HMliCKFeZ2
— ANI (@ANI) April 4, 2025
07:56 AM, 05-Apr-2025
घर के बाहर पसरा सन्नाटा
मुंबई में दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद उनके घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार से पहले अभिनेता के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी किया गया है।
VIDEO | Manoj Kumar No More: Visuals from outside the veteran actor’s residence in Mumbai.
Manoj Kumar passed away at the age of 87 at the Kokilaben Ambani Hospital in Mumbai on Friday. The last rites of the actor will take place later today at Mumbai’s Pawan Hans crematorium.… pic.twitter.com/iOl45x9aAa
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
07:41 AM, 05-Apr-2025
Manoj Kumar Last Rites Updates: घर पहुंचा ‘भारत कुमार’ का पार्थिव शरीर, 11:30 बजे जुहू में होगा अंतिम संस्कार
Manoj Kumar Last Rites: शुक्रवार को हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके निवास स्थान पर रखा गया। दिवंगत अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा, पूनम ढिल्लों समेत कई सितारे उनके घर पहुंचे। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज सुबह करीब 11:30 बजे पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।